पाटन। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता राकेश ठाकुर ने पत्रकारों से वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि किसान आन्दोलन से भयभीत केंद्र की मोदी सरकार लाख कोशिशों के बाद भी किसान आन्दोलन को तोड़ने में असफल होने पर किसानों को मजबूर करने के लिए तरह-तरह की हथियार अपना रही है। देश में पेट्रोल, डीजल के मनमाने दाम बढाकर और उर्वरक के दामों में बेतहासा वृद्धि कर किसानों को आर्थिक रूप से इतना कमजोर करना चाहती है कि वे अपनी जमीन बेचने या कान्ट्रेक्ट फार्मिंग के लिए चंद उद्योगपतियों को सौंपने के लिए मजबूर हो जाये। ये सब मोदी सरकार की सोंची समझी योजना के तहत किसानो पर चरणबद्ध आक्रमण है। हठ योग में बैठे मोदी सरकार किसी भी कीमत पर तीन किसान विरोधी कानूनों को देश के किसानों पर लादना चाहती है। मोदी सरकार घमंड में इतना मसरूफ है कि उन्हे आम जनता की आवाज सुनाई ही नही दे रही है। विरोध का स्वर चाहे वह किसानों का हो, छोटे व्यवसाईयों का हो, बेरोजगार युवाओं का हो, कामगारों का या अन्य राजनीतिक दलों का उन्हें किसी भी सीमा तक जाकर दबानें में लगी हुई है किन्तु वे भूल गये हैं कि जनता की आवाज को ज्यादा दिनों तक दबाया नही जा सकता। देश की जनता ने बहुमत देकर जिस मोदी सरकार को केन्द्र में बैठाया है उसे आने वाले दिनों में उखाड़ फेक सकता है। प्रजातंत्र में तानासाही और हठधर्मिता को कोई स्थान नही है।
वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार है जो केन्द्र सरकार की निरंतर अड़ंगेबाजी एवं छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिस के बाद भी छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के साथ अन्य कृषि एवं वन उत्पादों का वाजिब मूल्य दे रही है। कोरोना संकट के बाद भी किसानों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर पहिली क़िस्त देने वाली है। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत रोजगार मूलक एवं उपयोगी अद्योसंरचना का निर्माण कर आम जनता को राहत पहुंचा रही है । दूसरे राज्यों में कोरोना के मरीजों को आक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं के अभावों से जूझना पड़ रहा है वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुसल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बेहत्तर कोरोना प्रबंधन के कारण तेजी से सुधार हो रहा है।
केंद्र सरकार किसान आंदोलन को कुचलने डीजल,पेट्रोल, खाद की दाम बढ़ा रहे है, दूसरी तरफ राज्य सरकार किसानों को कोरोना संकट के बीच भी न्याय योजना की पहिली क़िस्त दे रही -राकेश ठाकुर
