उतई। दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडे के नेतृत्व में थाना उतई स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडाडीह में 18 से 44 वर्ष के लोग टीकाकरण केंद्र में कोरोना का टीका लगवाने आये लोगों को फल का वितरण कर मानवता का परिचय देते हुए । लोगों का कोरोना टीका लगवाने के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
उतई पुलिस द्वारा टीकाकरण केंद्र में फल वितरण किया गया…लोगों को टीका लगवाने कर रहे है प्रेरित
