दुर्ग। जिले में लॉकडाऊन और कोविड वैक्सीन का असर देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीज कम मिल रहे है। आज जिले में 229 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई । आज 3260 लोगो की सैम्पल ली गई जिसमें 229 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई। जबकि 981 लोगों की रिकवरी भी हुई। वहीं जिले में 6 लोगों ने आज कोरोना से अपनी जान गंवाई ।
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की दर घटी आज 229 नए मरीज मिले
