थाना उतई पुलिस द्वारा चोरी की घटना में त्वरित कार्यवाही…चोरी करने वाले के खिलाफ विशेष अभियान के तहत मिली सफलता…कई थानो के चोरी के प्रकरणों में थे शामिल

रोशन सिंह बम्भोले
उतई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनन्त साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में थाना उतई के अपराध कं0 121 / 2021 धारा 457, 380 भादवि की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर अपराध पतासाजी हेतु हमराह स्टाफ उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर सउनि राजकुमार देशमुख सउनि चन्द्रशेखर सोनी प्र.आर. 573 कौशल साहू, आरक्षक आकाश तिवारी, कौशलेन्द्र बघेल, राजकुमार चन्द्रा नारायण ठाकुर, ओमप्रकाश श्रीवास, सुरेन्द्र चौहान के दिनांक 09.05.2021 को ग्राम भ्रमण पर रवाना हुए थे कि दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान रात्रि में घुम रहे है। सूचना की तस्दीक पर घेराबंदी कर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम 1. धनेश कुमार निषाद उम्र 18 साल 2. विनय पटेल उम्र 26 साल साकिनान रामनगर मुक्तीधाम प्रगति नगर स्पोर्ट क्लब थाना वैशालीनगर जिला दुर्ग छ0ग0 3. नोसाद खान उम्र 20 साल 4. एस० सचिन कुमार उम्र 21 साल साकिनान कैम्प 1 संग्राम चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0 5. अभिषेक हुरा उम्र 20 साल 06. आकाश सिवनकर उम्र 19 साल साकिनान अर्जुन नगर कैम्प 1 भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छ०ग० का रहने वाला बताये व पूछताछ करने पर कारतूस 12 बोर 12 नग नगदी रकम 3000 रू. चांदी का आभूषण, मोबाईल एसेसरीस का चोरी करना बताया तथा थाना नेवई थाना भिलाई 3 थाना भिलाई नगर के अंतर्गत भी कई चोरियों को अंजाम देना कबूल किया। जिसमें से वर्तमान में सचिन और आकाश नाम का आरोपी राजनांदगांव जेल से जमानत पर रिहा होते ही पुनः चोरी करने में संलिप्त हो गये।

आरोपियों के द्वारा घटना में स्कूटी एवं पल्सर का उपयोग करना बताये । आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने से विधिवत गिर० किया गया। आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी एवं पल्सर व चोरी गये मशरूका 12 बोर का 12 नग कारतूस एवं नगदी रकम मोबाईल एसेसरीस कुल जुमला रकम एक लाख 10 हजार रूपया आरोपियों से जप्त कर ज्यु० रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, सउनि राजकुमार देशमुख, सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्र.आरक्षक कौशल साहू, आरक्षक आकाश तिवारी, कौशलेन्द्र बघेल, राजकुमार चन्द्रा, नारायण ठाकुर ओमप्रकाश श्रीवास, सुरेन्द्र चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *