रंगकठेरा की महिला समूह द्वारा ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगवाने कर रहे है जागरूक

पाटन। विकासखण्ड पाटन में कायाकल्प ग्रामीण संस्था द्वारा विभिन्न गाँव-गाँव मे महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है। सभी समूहों के द्वारा गावों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है।

कायाकल्प के सहयोगी संस्था ग्राम रंगकठेरा में सहेली महिला स्व सहायता समूह के सभी सदस्यो ने कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज लगा लिया है। इस समूह के द्वारा ग्राम में घर-घर जाकर लोगो को प्रोत्साहित करने के साथ साथ टिकाकरण केंद्र तक लोगो को पहुचाने का काम कर महिला समूह के सदस्यों द्वारा की जा रही है।

सहेली महिला स्व सहायता समूह के द्वारा पूर्व में भी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाइजर वितरण किया था।कोविड-19 टीकाकरण में ग्रामीणों को समूह की अध्यक्ष शैल यादव,रीना वर्मा,चमेली वर्मा,आशा बिजौरा,उमेश्वरी वर्मा,लीला वर्मा,अहिल्या वर्मा द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

देखिये वीडियो….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *