पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग एव लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल पाटन को फोन कर हाल चाल जाना।
जिस तरह से पूरे देश मे कोरोना महामारी का दौर चल रहा है औऱ अधिकतर लोग इस महामारी से पीड़ित होकर जान भी गवा रहे है ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा छोटे छोटे कार्यकर्ताओं को फोन कर जानकारी लेना बहुत सराहनीय कदम है।
डॉ रमन सिंह ने फोन पर चर्चा के दौरान पाटन के भाजपा कार्यकर्ताओं यहां की आम जनता की स्थिति के संबंध में चिंता जाहिर किये है। उन्होने सभी कोरोना पीड़ितों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, एव मृतक के परिवार वालो प्रति सदभावना प्रकट किए, पाटन क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली, लॉकडॉउन के दौरान गरीबो को अनाज कैसे पहुंचे इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सेवा ही संगठन 1 के समय जिस प्रकार से सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था ठीक वैसे ही सेवा ही संगठन 2 के माध्यम से अनाज पहुचाने के लिए निर्देशित किये है। चर्चा के दौरान नेता द्वय ने पूर्व मुख्यमंत्री से मांग भी किये की 18+ को टीकाकरण जल्द से जल्द लगे इसके लिए केंद्र सरकार को अवगत कराकर अधिक से अधिक टीका छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराए। नेता द्वय ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एव आम जनता के लिए चिंता करने के लिए उन्हें पाटन की जनता एव कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद दिए है।
