खुड़मुडा के युवा किसान ने मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखकर किसानो को कोरोना फ्रंट लाइन वारियर्स घोषित कर टीकाकरण में प्राथमिकता देने मांग किया

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम खुड़मुडा के युवा किसान खुबी राज सोनकर ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखकर प्रदेश के अन्नदाता किसानो को कोरोना वारियर्स फ्रंट लाइन घोषित करने की मांग किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि प्रदेश के उन समस्त अन्नदाता किसान भाइयों को कोरोना वारियर्स फ्रंट लाइन घोषित करना चाहिए जो इस संकटकालीन स्थति में अनेक परेशानियां का सामना कर प्रदेशवासियों के लिए अनाज,सब्जी उत्पादन कर रही है।
और संकटकालीन स्थति जैसे लाकडाउन में जो प्रदेशवासियों के घर खाना और सब्जी इन्हीं के कर कमलों से उत्पादित किया गया है। किसान भाई अन्नदाता का अवतार है। अतः महोदय जी से निवेदन कि कोरोना वारियर्स फ्रंट लाइन घोषित कर टीकाकरण में भी प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *