? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश
आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगिराज माखन कश्यप के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखते हुए,छत्तीसगढ़ शासन रायपुर छत्तीसगढ़ कोविड-19 महामारी के दरम्यान प्रदेश सरकार के व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ । प्रदेश में कोविड-19 महामारी अपनी चरम सीमा पर है और प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही जिससे प्रदेश की जनता में महामारी से भय का वातावरण बना है इस समय सरकार अपनी संवेदना का परिचय ना देकर घोर लापरवाही पूर्वक प्रदेश की जनता को छोड़ दिया है ।
ऐसे समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़, प्रदेश की जनता की आवाज बनकर आपसे निम्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग करती है
1.छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 18 प्लस का टीकाकरण निरस्त किया गया है उसे तत्काल प्रारंभ करें।
2.छत्तीसगढ़ की सरकार वैक्सीन कंपनियों को तत्काल अग्रिम भुगतान करे।
3.छत्तीसगढ़ की सरकार अंत्योदय बीपीएल एपीएल तथा समस्त वर्गों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करे।
4.कोविन ऐप के माध्यम से ऑन लाईन पंजीयन करा टीकाकरण कराना सुनिश्चित करे।
*5.शराब के राजस्व से प्राप्त 4000 करोड़ तथा डीएमएफ से छत्तीसगढ़ की सरकार ने कितने राशि का भुगतान वैक्सीन कंपनियों के लिए किया है जवाब दे ।
कोविड 19 के दिशा निर्देश का पालन करते हुए ग्राम पंचायत उरमाल में प्रदेश सरकार की नाकामियों एवम वाक्सीनेसन में व्याप्त अवयस्थाओ को दुरुस्त करने हेतु राज्यपाल महोदया के नाम से ग्राम पंचायत सचिव श्री सुंदर लाल खरे को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगिराज माखन कश्यप, गोहरापदर मंडल सदस्य एवं उरमाल सक्ति केंद्र प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल, भाजयुमो गोहरापदर मंडल उपाध्यक्ष खीरसिंह पुजारी, कार्यालय सह प्रभारी मुकेश यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य रूपसिंह मरकाम, भाजयुमो कार्यकर्ता शेखर यादव, बलदेव पुजारी, विष्णु यादव, उपस्थित रहे।
