? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश
गरियाबंद (अमलीपदर) । प्रदेश भर में चल रहे 18 से 44 वर्ष के युवाओं को कोरोना टीकाकरण शुरू हो चुका है जिसके चलते प्राथमिक शाला अमलीपदर में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें आयुष दुबे सह-मीडिया प्रभारी भाजयुमो (गरियाबंद) ने स्वयं टीका लगावाकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया ।
आयुष दुबे ने बताया की भारतीय वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से बनी कोरोना वैक्सीन आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित व प्रभावी है । इस महामारी कोरोनावायरस लड़ने हेतु या वैक्सीन अच्छी तरह से कारगर एवं कोरोनावायरस से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहेंगे दुबे जी ने ग्रामीणों सविनय विनती की है की सभी आगे आएं और इससे टीकाकरण के महा अभियान को पूर्ण करें एवं किसी भी प्रकार से वैक्सीन को लेकर जो वह भ्रांतियां फैली हुई है उस पर ध्यान ना दे करके आप सभी वैक्सीन टीकाकरण लगाकर इस महा अभियान को पूर्ण करें एवं इसमें डरने की कोई बात नहीं है आप सभी आगे आकर के टीकाकरण लगाएं। ग्राम अमलीपदर के युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है,युवा बढ़-चढ़कर टीकाकरण का लाभ ले रहे हैं आज टीका लगवाने हेतु निक्की ताम्रकार, जयंत दुबे,विशाल मिश्रा, वेदव्यास यादव, दिलीप सिन्हा , छोटू सिन्हा और भी ग्राम के युवा उपस्थित थे

