राजनादगांव///मलेरिया विश्व की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है पूरे विश्व में 106 देशों से लगभग 3 अरब 30 करोड़ लोग इससे प्रभावित हैं. विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी 25 अप्रैल 2008 को पहला विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया था यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच में मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है.
रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा 25 अप्रैल से 2 मई 2021 तक राजनांदगांव जिले में मलेरिया जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया. कॉन्फ्रेंस कॉल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 25 गांव से 217 लोगों ने भाग लिया.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा मलेरिया नियंत्रण के कार्यक्रम चला कर के बहुत से लोगों की जान बचाई जा रही है 2012 में विश्व भर में मलेरिया के कारण 627000 लोगों की मौत हुई थी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2017 में मलेरिया के कुल मामलों में भारत का योगदान 80% था
2016 में विश्व में मलेरिया के कुल 21.6 करोड़ मामले आए.
भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय राष्ट्रीय मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हर साल 15 लाख मलेरिया के मरीजों की संख्या दर्ज करता है इसमें 50% मलेरिया प्लाज्मोडियम फेल्सीपेरम मच्छर के काटने से होते हैं.
रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा यह जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई
मलेरिया से कैसे बचे हैं?
जिन क्षेत्रों में मादा एनाफिलीज मच्छर का प्रकोप है वहां पर लोगों को मछरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके अलावा मच्छर भगाने की दवा धूपबत्ती ऑल आउट मच्छर मारने की अगरबत्ती जैसे चीजों का प्रयोग करना चाहिए.
घर के आसपास पानी भरने नहीं देना चाहिए जमे पानी में मच्छर पनपते हैं.
घरों की खिड़कियों में जाली लगा करके रखें.
समय-समय पर कूलर का पानी बदलते रहे.
शाम के समय सर से पांव तक हल्के कपड़े पहनने चाहिए जिससे मच्छर ना काटे.
घर के आसपास गड्ढों में जहां पानी भरता हो वहां मच्छर पनपते हैं इन गड्ढों को भरने का बंदोबस्त करें.
घर के आस-पास झाड़ियां काट दें.
घर में टूटे-फूटे बर्तन घड़े मटके टायर इत्यादि नहीं रखनी चाहिए बरसात दिनों में इसमें पानी भरता है और मच्छर पैदा होते हैं.
मलेरिया के लक्षण दिखने पर फौरन इलाज कराएं.
इस जागरूकता अभियान को पूरे सप्ताह भर 25 गांव के 217 लोगों तक टेलीफोन के कॉन्फ्रेंस कॉल के द्वारा जानकारी पहुंचाई गई इस कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव ब्लॉक के सभी सरपंच पंच गांव के युवाओं का विशेष योगदान रहा.
इस जागरूकता कार्यक्रम को रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से टीम लीडर देवेंद्र पटेल, बाल कृष्ण यदुवंशी एवं अशोक कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया गया, गोपाल दास साहू, हेमंत कुमार सिन्हा, तेजस्वी वर्मा के विशेष सहयोग से यह कार्य पूरा हुआ.
