सेलूद। कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण व रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा रखी है।इसके बावजूद शिक्षकों को फ्रंटलाइन वॉरियर का दर्जा सरकार नही दे रही है जबकि प्रदेश में सैकड़ो शिक्षकों की जान कोविड-19 संक्रमण से हो चुकी है। उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कही उन्होंने कहा शिक्षक कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस,सफाईकर्मी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे है। जिसके चलते कई शिक्षक भी कोरोना से संक्रमित हो रहे है पर सरकार शिक्षकों के कार्यो को कम आंक रही है।छत्तीसगढ़ सरकार को शिक्षकों को फ्रंटलाइन वॉरियर का दर्जा देकर सम्मान दिया जाना चाहिए ।
शिक्षकों को मिले कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा-मोनू साहू
