प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस का ऑनलाइन आयोजन हुआ

पाटन। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन महकाखुर्द के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन हुआ । जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता थीम श्रम समाज का निर्माता ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता एवम टॉक प्रतियोगिता श्रम व उसके वर्तमान परिदृश्य विषय पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के चेयरमैन रूपेश कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्रमिको के समाज में महत्व को बताया । इसके बाद संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू ने मशीनीकरण से श्रमिको के जीवन मे आये बदलाव को उजागर किया तत्पश्चात प्राचार्या डॉ अंजना शरद द्वारा श्रमिको के राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में प्रकाश डाला।

सभी प्रतियोगिताओ में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया बेस्ट टॉक प्रतियोगिता के अंतर्गत 40 छात्रों ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक वर्चुअल रूप से उपस्थित थे एवम कार्यक्रम का संचालन डुमेश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *