दुर्ग। दुर्ग,राजनांदगांव,धमतरी,कांकेर, महासमुंद व विभिन्न जिले के उप सरपंच संघ के जिला अध्यक्षों व महासचिवो तथा सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक संघ प्रमुख दादूराम देवागन के नेतृत्व में हुई । जिसमें अभी वर्तमान में पूरे राज्य व दुर्ग जिले में कोरोना महामारी तेजी के साथ पैर पसार रहे है जिसके रोकथाम के लिए 15 वे वित्तीय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली राशि मे से कुछ राशि को जहां-जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है वहां पर ऑक्सीजन बेड एवं 108 एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने के लिए मानवता के दृष्टिकोण से सहयोग राशि दिए जाने की मांग उपसरपंच संघ द्वारा की गई।
उपसरपंच संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार साहू ने कहा हर जिले में लगभग 300 से 400 के बीच ग्राम पंचायते हैं और हर ग्राम पंचायतों के सकारात्मक सोच व पहल से हम कोरोना महामारी से विजय प्राप्त करने में कुछ हद तक सहयोग व सफलता मिल सकती है और इस तरह के प्रयासों से बड़े हॉस्पिटलों में भीड़ की स्थिति बिल्कुल ही ना के बराबर बनेगी इस प्रकार से वर्तमान स्थितियों को देखते हुए विभिन्न चर्चाऐ हुई व बैठक में हुई चर्चाओं को प्रदेश के राज्यपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री प्रदेश के गृह मंत्री व जिले के जिलाधीश व जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वह सभी क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय समस्त जिला अध्यक्ष को द्वारा लिया गया।

