जनपद सदस्य रमन टिकरिहा ने कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाया

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के जनपद सदस्य रमन टिकरिहा ने आज कोविड-19 टीका का दूसरा डोज लगवाया। श्री टिकरिहा ने जिन लोगो ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिये है उनसे निवेदन किया कि सभी लोग दूसरा डोज जरूर लगवाए। साथ ही जिन लोगो ने अभी तक टीका नही लगवाया उनसे टीका लगवाने की अपील किया। 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को राज्य सरकार द्वारा 1 मई से मुफ्त टीकाकरण की शुरुवात हो चुकी है । जिसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पहले चरण में अंत्योदय परिवार के युवाओं को टीका लगाया जा रहा है।

श्री टिकरिहा ने कोरोना संक्रमन को रोकने सभी वर्ग के लोगो से शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने का निवेदन किया। एवं टीका और कोरोना को लेकर बेवजह फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रामक जानकारी से बचने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *