सफलता की कहानी-संकुल समन्वयक ने होमाइसोलेशन में रहकर कोरोना को दिया मात

पाटन। संकुल समन्यवक पाटन जैनेन्द्र कुमार गंजीर 25 मार्च को सर्दी,खाँसी, हल्का बुखार के लक्षण होने पर 27 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनोदा दुर्ग में कोविड का टेस्ट कराने गया। टेस्ट में एंटीजेन टेस्ट पासेटिव आया । उसके बाद हॉस्पिटल में ही दवाई किट दिया गया एवम होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दिया गया।

जैनेंद्र गंजीर ने बतलाया कि कोविड के गाइड लाइन का पालन करते हुए नियमित सरकारी दवाई का उपयोग किया साथ मे गरम पानी,काढ़ा,चाय में लौंग, तुलसी पत्ता, अदरक दिन में 3-4 बार सेवन करते रहा। रोज सुबह काली मिर्च,शहद,लौंग मिलाकर सेवन किया ,साथ मे गरम दूध में हल्दी डालकर एक गिलास सोने के पहले पीना शुरू किया। पांच दिन के बाद बहुत कुछ राहत मिली।लगभग 10 दिन के बाद हल्का महसूस हुआ और अब बिलकुल स्वस्थ हो गए है। इस दौरान श्री गंजीर नियमित रूप से व्यायाम एवम योगा सुबह शाम करते रहे।

श्री गंजीर ने लोगो से आग्रह किया कि कोविड नियमो का पालन करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें। हाथों को बार बार साबुन या सेनिटाईज़र से धोते रहे।आवश्यक काम होने पर ही मास्क लगकार घर से बाहर निकले। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *