दुर्ग । जिले में कोरोना विकराल रूप लेता जा रहा है। कोरोना का संक्रमण अब शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है । हालांकि 1 मई को दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमन को लेकर राहत भरी रही। 4306 टेस्ट किये गए जिसमे 1029 पॉजिटिव , 1794 रिकवर हुए वही 16 लोगो की कोरोना से जान गई।
पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरर,सुरपा,बोरिद,असोगा में नया कोरोना पॉजीटिव केस पाये जाने के कारण क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।


