ग्राम पंचायत पतोरा की सराहनीय पहल:कोरोना के गंभीर मरीजो के लिये आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन की व्यवस्था की गई

पाटन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना महामारी के बीच कई सामाजिक संस्था के साथ- साथ सामाजिक संगठन भी मदद के लिये आगे आ रहे है। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा द्वारा ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज जिनको आक्सीजन की जरूरत हो उनके लिये आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन की व्यवस्था की गई है। सम्भवतः दुर्ग जिले की पहली पंचायत होगी जहां पर कोरोना मरीजो के लिये ग्राम पंचायत द्वारा आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाया गया हो।


गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत द्वारा सभी घरों में कोरोना संक्रमण से बचने दवाई वितरण किया गया था। जरूरतमंद लोगों को भाप मशीन भी पंचायत द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। सरपंच श्रीमती अंजीता गोपेश साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत पतोरा द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वकच्छता को प्राथमिकता को लेकर काम किया जा रहा है। कोरोना महामारी के संकट के दौर में लोगो को धैर्य रखते हुए शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए । कोविड-19 टीकाकरण करवाने से कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *