पाटन। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विकास खण्ड में कोरोना वायरस से आकस्मिक निधन होने पर विभाग के द्वारा 50 हजार की नगद अनुग्रह राशि प्रदान करने की प्रक्रिया को त्वरित कार्यवाही करते हुए राशि उनके घर तक पहुंचा कर दी जा रही है । इस कार्य के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने उच्च वर्ग लिपिक टिकेंद्र वर्मा को जिम्मेदारी दी है । जिसके तहत अभी तक पांच शिक्षको के परिजनों को राशि प्रदान की जा चुकी है जिसमे पाटन के सुभाष चौक निवासी सन्तोष देवांगन ग्राम मटिया में सहायक शिक्षक एलबी के निधन 24 अप्रैल को हो गया था जिसकी अनुग्रह राशि 28 अप्रैल को उनकी पत्नी चंपा देवांगन को नगद राशि प्रदान किया गया इस समय खण्ड शिक्षा कार्यालय के लिपिक दिनेश सिन्हा भी उपस्थित थे टिकेंद्र वर्मा ने बताया कि इस महामारी के दौर में पीड़ित परिवार को सहायता राशि घर पहुंच जल्दी ही प्रदान की जा रही है ,,ग्राम अमलेश्वर में उच्च वर्ग शिक्षक मंजुलता चन्द्राकर के आकस्मिक निधन 23 अप्रैल को हो गया था 27 अप्रैल को उनकी बेटी प्रियंका चंद्रकार को अनुग्रह राशि प्रदन किया गया इसी तरह मर्रा प्राथमिक शाला के हेडमास्टर नन्द ठाकुर का19 अप्रैल को निधन हो गया था उनका अनुग्रह राशी उनकी पत्नी रूखमणी ठाकुर को प्रदान किया गया,,,
चारभाठा स्कूल में सहायक शिक्षक एल बी के पद पर पदस्थ ,,खिलावन ठाकुर के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्नी को अनुग्रह राशि प्रदान किया गया इसी तरह पचपेड़ी में पदस्थ शुशीला खेलवार,उफरा में पदस्थ जीवन लाल भारद्वाज के निधन पर उनके परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान किया गया है।
कोरोना वायरस से निधन होने वाले शिक्षकों के परिजनों को 50 हजार अनुग्रह राशि प्रदान की गई
