रायपुर। प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 15 हजार 563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 14 हजार 263 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही आज कोरोना से 219 लोगो की जान गई। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 18 हजार 846 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मिलेे 15 हजार 563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 1431, राजनांदगांव से 835, बालोद से 558, बेमेतरा से 286, कबीरधाम से 442, रायपुर से 1458, धमतरी से 488, बलौदाबाजार से 757, महासमुन्द से 622, गरियाबंद से 312, बिलासपुर से 1248, रायगढ़ से 1085, कोरबा से 1107, जांजगीर-चांपा से 950, मुंगेली से 549, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 248, सरगुजा से 464, कोरिया से 458, सूरजपुर से 358, बलरामपुर से 392, जशपुर से 521, बस्तर से 198 , कोण्डागांव से 119 , दंतेवाड़ा से 76 ,सुकमा से 52, कांकेर से 502, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 29 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।
आज 15,563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 14,263 रिकवर, 219 की गई जान
