प्रांतीय अध्यक्ष शंकर वराठे ने सामाजिक सरोकार, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तरीय तकनीकी कांफ्रेंस हेतु नियुक्त किए संयोजक-


दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के बैनर तले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हेतु, बहुप्रतीक्षित संयोजकों कि नियुक्ति आज प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने कर दी।
एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, एसोसिएशन के उद्देश्यानुसार सामाजिक सरोकार, तकनीकी शिक्षकों में खेल-कूद प्रतियोगिता के माध्यम से खेल भावना पैदा करना, इंजीनियरिंग एवं साइंस के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस एवं वर्कशॉप आयोजित करने संयोजकों कि नियुक्ति कर दी गई है। रिसर्च/कांफ्रेंस/सेमिनार/वर्कशॉप हेतु पुरुष समूह वर्ग में श्री कुंदन साहू एवं श्री कुंदन कुमार साहू को संयोजक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु पुरुष समूह में
श्री हरेंद्र खांडे एवं श्री कुंदन साहू
तथा महिला समूह में श्रीमती मोनिका दास एवं सुश्री अर्पिता रानी वैशनव को
संयोजक बनाया है तथा
खेलकूद आयोजन हेतु पुरुष समूह में श्री ईश्वर सिंह एवं श्री स्वप्निल चौबे को संयोजक बनाया गया, सामाजिक गतिविधियों हेतु पुरुष समूह में श्री कुंदन साहू, श्री कुंदन कुमार साहू एवं श्री देव सिंह साहू को संयोजक बनाया है।
सामाजिक गतिविधियां हेतु महिला समूह के लिए श्रीमती मोनिका दास को संयोजक बनाया है।
इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों ने बधाई दी है। प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने नव नियुक्त संयोजकों को बधाई दी एवं वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कहा, जैसे ही सामान्य स्थिति होगी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *