पाटन। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चन्द्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- क्षेत्र हर एक धार्मिक, सामजिक, व राजनीतिक, व सभी क्षेत्र लोगो के में लगातार सक्रिय रहने वाले हमारे क्षेत्र क्रमांक 12 जिला पंचायत सदस्य भाई अशोक साहू व एवं रूपेंद्र शुक्ला महामन्त्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, कांग्रेस नेता उमाकांत चन्द्राकर, कांग्रेस नेता कौशल चन्द्राकर, सहित हम सभी स्थानीय कांग्रेस जन निरंतर, कोराना संक्रमण को रोकने के लिए, लगातार लोगो से अपील कर रहे हैं।
व क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टरों से, विभिन्न अस्पतालों, शासन, प्रशासन, दुर्ग जिला के, पाटन ब्लॉक के मेडिकल अधिकारियों, एसडीएम, दुर्ग जिला कलेक्टर से, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के ओएसडी श्री आशीष वर्मा, से लगातार संपर्क करके उपचार के लिए आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था, मेडिकल की दवाई व्यवस्था, आक्सिमिटर की व्यवस्था, ऑक्सीजन की व्यवस्था, कोरोना से पीड़ित परिवार जनों के लिए हरी सब्जियों साथ ही दाल चावल के साथ अन्य भोजन की व्यवस्था भी निरंतर करवा रहे हैं।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि, कुछ दिवस पूर्व पाटन के नेता गणों, में अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, एवं दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य नेताओ के द्वारा कोरोना में संक्रमण के बढ़ते प्रभाव कल देखकर, दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे से मिलकर, दूरभाष से सम्पर्क करके जामगांव आर में भी आइसोलेशन सेंटर खोलने का आग्रह किया गया था, जिस पर दुर्ग जिला कलेक्टर ने हामी भी भरी थी और इस संदर्भ में तत्कालीन अधीनस्थ अपने अधिकारियों को भी निर्देशित किया था, जिसके बाद से ही प्रशासन और भी सक्रिय हो गया।
किन्तु वर्तमान समय मे अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए जिला पंचायत सदस्य ने हर्षा लोकमनी चंद्राकर के द्वारा इस विषय पर श्रेय लेने की राजनीति किया जा रहा है, मिथ्या सहारा ले रही हैं, अपने स्वयं के निर्वाचित क्षेत्र जिला पंचायत को छोड़कर, अन्य जिला क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं के द्वारा किये गए संकट के समय मे सहयोग का स्वंयम्भू श्रेय ले रही हो जी कि सर्वथा अनुचित है, एक निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जैसे पद में रहने वाले के लिए इस प्रकार से किया जाना शोभा नही देता।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि-कोरोना संक्रमण की बढ़ते प्रभाव एवं संकट के इस घड़ी में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को, राजनीति करना छोड़, व अपनी महत्वाकांक्षा को छोड़कर के एक साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए, कोरोना से बचाव के लिए लोगो से सतत अपील और, जहां तक हो सके हर सम्भवतः कोरोना संक्रमित परिवार के मदद के लिए सहयोग किया जाना चाहिए, यह एक सराहनीय पहल होगा।
