केंद्र की वैक्सीन नीति के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दर्ज कराया विरोध


अहिवारा—केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। ज्ञात हो कि 18 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए 1 मई से शुरू होने जा रहे हैं वैक्सीन अभियान में केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन के दाम 400, 600 व 1200 रखा गया है। केंद्र सीधे प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाना चाहती है। इसके लिए उसे जनता के खजाने की लूट भी स्वीकार है। केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में भी व्यापार कर रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के अध्यक्ष श्री हीरालाल वर्मा के नेतृत्व में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के अध्यक्ष सोमकांत वर्मा के घर जाकर गुलाब फूल देकर विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *