भाजपाइयो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने घर के आगे दिया धरना ,पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार जनता को समुचित स्वास्थ व्यवस्था देने में अक्षम

दुर्ग।प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों ,जिला प्रतिनिधियों सहित सभी बड़े नेताओं ने आपने अपने स्तर पर कोरोना संक्रमण में प्रशासन के मापदंडों का पालन करते अपने अपने घरों में रहकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध स्वास्थ व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया । प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निवास भिलाई बंगला में घरों के सामने तख्ती एव झंडा लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री ने धरने से पहले शुरुआत में अब तक कोरोना संक्रमण से हुई मृत लोगो को श्रद्दांजलि दी गई एव उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति देने प्रार्थना की गई।

पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने धरना के बाद संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण कोविड 19 का संक्रमण प्रदेश में बढ़ा है,अस्पतालो में पॉज़िटिव मरीजो के लिए बेड की कमी,हर जगह अव्यवस्था का आलम है, आक्सीजन सिलेंडर की कमी,दवाओ की कमी के कारण मौतो की संख्या बढ़ी है , गांव गांव तक संक्रमण पहुंच गया है। मौतो का आंकड़ा प्रदेश में बढ़ता जा रहा है इन मौतों के लिए पूर्णतः जिम्मेदार प्रदेश की असंवेदनशील प्रदेश की कांग्रेस सरकार है , रेमडीसीवीर जैसे जरूरी दवाई की कमी का रोना रोकर हर तरफ दलाली किया जा रहा, प्रदेश सरकार द्वारा अपनी असफलता को छुपाने के लिए हर बार केंद्र की मोदी सरकार पर अनर्गल आरोप लगा दिया जाता है। जबकि केन्द्र की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में सभी राज्य सरकारों को पूरा पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के सरकार को भी हर संभव मदद केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है लेकिन यहां की भूपेश बघेल की सरकार कोरोना संक्रमण से राज्य की जनता को सुरक्षा प्रदान करने, समुचित स्वास्थ्य सुविधा कर पाने में अक्षम हो रही हैं ।
धरना देने वालो में पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डाक्टर दयाराम साहू ,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य धनराज साहू , नरेश केला ,सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *