बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में कोरोना रफ्तार अब इतनी तेजी से बढ़ रही कि देखते ही देखते अब प्रत्येक घरों में कोरोना मरीजे दिखाई देने लगे है तो वही इस बीमारी को समझने के बजाय लोग अपने मन मे घबराहट लाने लगे है जिससे मरीज का स्वास्थ्य और बिगड़ जा रहा है।
नितेश सोनी ने कहा कि कई प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज को एडमिट करने के बाद वहां के डॉक्टर उस घबराहट का फायदा उठाकर पीड़ित परिवार से जान के नाम पर पैसा वसूलने लगता है । अंत मे मरीज को मृत घोषित कर दिया जाता है । इस स्थिति को देखते हुए बजरंग दल जिला सह संयोजक नितेश सोनी ने बताया कि मैं स्वयं कोरोना का शिकार हो गया था परंतु मैंने डरने के बजाय अच्छी सलाह ,ट्रीटमेंट लेकर कोरोना को हरा कर स्वस्थ्य हो गया बस इसी तरह आप भी कोरोना से लड़ने का विश्वास रखे मन मे घबराहट नही आप बिलकुल जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे शरीर रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग, व घरेलू औषधि काढ़ा का सेवन करते है आप बिलकुल स्वस्थ है कोरोना से आप लड़ सकते है उसे हरा सकते है जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले परिवार के साथ रहिए स्वस्थ रहिए ।
