स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने राज्य सरकार से किया मांग की उनका वेतन दान के नाम पर जबरन कटौती ना करें

रायपुर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ ग के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने वित्त विभाग के आदेश क्रमांक 33 के प्रति घोर आपत्ति दर्ज की है, जिसमें कोरोना महामारी के नाम पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों से 1 दिन का वेतन दिए जाने का आदेश है किंतु सॉफ्टवेयर में उसे इस प्रकार से समायोजित किया गया है की अप्रैल माह के 1 दिन का वेतन कटौती के बिना वेतन देयक पारित नहीं किया जा सकेगा। जिस कारण यह कटौती स्वेक्षिक न होकर जबरिया हो जाएगा अर्थात कर्मचारी चाहे या ना चाहे उसके वेतन से कटौती कर ली जाएगी। यह तकनीकी समायोजन अनुचित, आपत्तिजनक, निंदनीय एवं मुख्यमंत्री के सद्भावना के विपरीत है।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ ग के प्रदेश सचिव प्रवीण डीडवंशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मिर्जा कासिम , हरीश जायसवाल ने समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से अपील किया है कि वे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से विकल्प पत्र भरवाने के बाद ही उक्त कटौती सुनिश्चित करें। कर्मचारियों से भी अपेक्षा की है जहां पूर्व सूचना एवं बिना विकल्प पत्र के कटौती की जाती है इसकी सूचना एवं विरोध तत्काल करें। संघ के प्रदेश महिला अध्यक्ष सरोज बाघमार एवम महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रिजवी ने यह आरोप लगाया है की पिछले लगभग 2 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के कथन अनुसार न ही विशेष कोरोना भत्ता मिला और न ही स्वास्थ्य मंत्री के कथन अनुसार स्वास्थ्य संयोजको , स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन वृद्धि ,ओर न ही कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र अनुसार स्वास्थ्य कर्मी अर्थात स्वास्थ्य संयोजको की वेतन विसंगति दूर हुई ,स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगातार 1 वर्ष से अधिक समय से कोई अवकाश नही मिला है और न ही जोखिम भत्ता मिला है और न ही स्वास्थ्य कर्मचारी की इलाज के लिए विशेष सुविधा का प्रावधान किया गया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य संयोजको के प्रति अपनी संवेदनशीलता जाहिर करते हुए स्वास्थ्य संयोजको की वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे देवे तथा कोरोना काल मे पूरे प्रदेश को कोरोना मुक्त करने में महत्व्पूर्ण भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य संयोजको को कोरोना योद्धा के रूप में ग्रेड पे प्रदान कर सम्मानित करे।।
उपरोक्त परिस्थिति में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ ग भूपेश बघेल सरकार से निवेदन करता है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वेतन न काटा जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *