विश्व पशु चिकित्सा दिवस का सफल आयोजन

वर्ल्ड वेटरनरी डे या विश्व पशु चिकित्सा दिवस पूरे विश्व में अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है
2021 के विश्व पशु चिकित्सा दिवस का विषय है “कोविड-19 के संकट पर पशु चिकित्सा प्रतिक्रिया”

राजनादगांव—पशुधन विकास विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव व रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा विश्व पशुचिकित्सा दिवस का सफल आयोजन-

रिलायंस फाउंडेशन ने इस दिवस पर ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म (मल्टी लोकेशन ऑडियो कांफ्रेंस) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया जिसमे राजनांदगांव जिले से परसबोड, कंहरगांव, मनेरी, मेढा, अर्जुनी, खपरीकला, बटगांव, सिंगारपुर, बुंदेलीकला, नवागांव, खुरमूरी, माचनपर, पेटेश्री, बोडेला इत्यादि गांव के 34 पशुपालक और पशुधन विकास विभाग से डॉ. राजीव देवरस, कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव से डॉ. बी. एस. राजपूत, वेटेनरी एक्सपर्ट पी. एस. सक्सेना , रिलायंस फाउंडेशन से दीपक केकन, देवेंद्र पटेल और मिथलेश साहू शामिल हुए।

कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉक्टर बी.एस. राजपूत ने पशुधन को किसानी का आधार स्तंभ बताया, और कहा की पशुधन के समुचित रखरखाव, हराचारा रहन-सहन, दवाई व वैक्सीन इत्यादि से एक सफल व्यवसाय बन सकता है छत्तीसगढ़ में पशुधन के विकास की असीम संभावनाएं हैं.
पशु विभाग के एक्सपर्ट पी. एस. सक्सेना ने किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए पशुओं के गर्मियों में रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण बातें उन्होंने बताया कि गर्मी में पशुओं को पीने का पानी स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं, गर्मियों में हरे चारे का बंदोबस्त करें, पोषक तत्वों से भरपूर दाने दिए जा सकते हैं। किसान पैरा यूरिया ट्रीटमेंट करके दुधारू पशुओं के दूध की मात्रा को बढ़ाने का कार्य भी कर सकते हैं, उन्होंने बहुत ही सरल विधि से यह बताया कि 100 किलो पैरा कुट्टी में 100 लीटर पानी व 3 किलोग्राम यूरिया के मिश्रण को पॉलिथीन के हवा बंद पैकेट में बंद कर के 10 दिनों के पश्चात पशुओं को आवश्यकता के अनुसार प्रतिदिन 10 किलो की मात्रा खिलाया जाए तो दूध की मात्रा बढ़ती है,
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजीव देवरस ने कोरोना महामारी के बीच में किसानों को अपना धैर्य पूर्वक संयम बनाए हुए कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया कहा कि इस महामारी के बीच में हमें काम को नहीं रोकना है वरन हमें अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, मास्क अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी और आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर हाथ को धोना व सेनीटाइज करने के लिए जोर दिया.
रिलायंस फाउंडेशन इनफॉर्मेशन सर्विसेस से दीपक केकन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा कृषि विभाग व पशुधन विभाग के साथ मिलकर किसानो और पशुपालकों को सही समय में जानकारी देने के कार्य प्रणाली को बताया साथ ही विभाग के भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किए।
रिलायंस फाउंडेशन (BIJ) से देवेंद्र पटेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले में 2012 से सेवारत है पशुपालन विभाग का सहयोग हमेशा मिलता रहा है हमने बहुत सी सरकारी योजनाओं को अपने कार्य क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सहयोग किया है, आज रिलायंस फाउंडेशन प्रत्यक्ष रूप से 60 गांव में कार्यरत है इन सभी गांव में सरकारी सभी योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए हम अपनी सेवाएं देने हेतु तत्पर है।
साथ ही अर्जुन गोठी ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *