दिनांक 24 .4.2021 छतीसगढ़ मे तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रानित मरीजो को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम भुपेश बघेल सरकार के विरोध में छतीसगढ़ भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर छतीसगढ़ महिला मोर्चा प्रदेश महामन्त्री विभा अवस्थी के दहलीज को ही धरना स्थल बना कर पुरे गरियाबन्द जिले की मातृ शक्ति के साथ अपने घर पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और कुम्भकरणी नींद में सोई भुपेश बघेल सरकार को जगाने का प्रयास किया
उन्होंने कहा कि छतीसगढ़ की कांग्रेस राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रमित मरीजो के इलाज में पूरी तरह विफल और नाकाम रही है प्रदेश में हर जगह अव्यस्थाओ है चीख पुकार है प्रदेश की जनता अस्पतालो में बेड ऑक्सिजन वेन्टीलेटर के लिए भटक रहे है और ईलाज के अभाव में जान गवाने मजबूर है ये सरकार कोरोना संक्रमण को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है यदि रायपुर में रोड सेफ्टी कप क्रिकेट मैच का आयोजन नही होता लोगो को प्रदेश भर में मुफ्त पास बाटकर नही बुलाया जाता और कोरोना नियमो की धज्जियां उड़ाकर हजारों लोगों को इकट्ठा नही किया जाता तो शायद संक्रमण इतनी तेजी से नही फैलता छोटी बस्तियों मैं नही पहुचता ।सभी ओर संक्रमण फैलने पर स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की ईमानदार कोशिश नही की जा रही है मरीजो के परिजन remdesivir इंजेक्शन के लिए कई कई दिनों तक लाइन लगाकर खड़े रहने के बाद भी नही मिल रहा है और प्रदेश में दवाई राशन की कालाबाज़ारी शुरू हो गई है इस पर भी अंकुश लगाने में यह सरकार फेल है और मरीजो के मृत शरीर के रखरखाव और परिवहन के लिए 2500रु का शुल्क लेना असंवेदंशिता का परिचायक है एक ओर देश के प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी लगातार देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक पर हालात पर चर्चा कर ऑक्सीजन वेंटिलेटर और icu वार्ड के निर्माण में हर तरह का सहयोग देने का काम कर रहे है तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से आपदा के समय भी राजनीति करने से बाज नही आ रहे है अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी कुम्भकरणी नींद से जागे और प्रदेश के नागरिकों के जीवन को बचाने दलगत राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर इस आपदा से निपटने आवश्यक प्रभावशाली कदम उठाए
विभा अवस्थी
प्रदेश महामन्त्री महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ।9302722866
भूपेश सरकार के अव्यवस्थाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर घर मे ही धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया,,,
