दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने शासकीय कर्मचारियों से एक दिन का वेतन राजकीय कोष मे देने आदेश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से वेतन नहीं काटने अपील की है।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि कई शासकीय कर्मचारियों घर बैठे वेतन ले रहे स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी लगातार एक वर्षों से बिना अवकाश लिए अपनी जान जोखिम मे डालकर सेवा कर रहा है। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारी मानसिक, शारिरिक और आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है साथ ही कई कर्मचारी संक्रमण के चपेट मे आये कई को अकारण मृत्यु का सामना करना पडा है। ऐसी स्थिति मे एक दिन का वेतन शासकीय कोष मे देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की इच्छा पर रहने देना चाहिए। जो स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी स्वेच्छा से राजकीय दान करना चाहते है वे निःसंदेह करे। जिन्हें आर्थिक रूप से समस्या है उनके लिए छुट रहना चाहिए । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा व प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त अमले को विषम परिस्थितियों मे जान जोखिम मे डालकर सेवा देने के फलस्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रति माह 10 हजार रूपये दिये जाने की मांग भी रखी गई है।

