पृथ्वी दिवस पर नंदघर के बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

पाटन। विश्व पृथ्वी दिवस पर नंदघर के बच्चों ने अपने घरों में रहकर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों ने पोस्टर पेंटिंग्स बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने आकर्षक स्लोगन लिखे और पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों ने अपनी गतिविधियों के जरिए ग्लोबल वार्मिंग से लेकर पर्यावरण प्रदूषण से हो रहे खतरे के प्रति आगाह किया और इसे रोकने के उपायों को भी दर्शाया। बच्चों ने पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा कागज पर उकेरी और धरा को पर्यावरण सरंक्षण की जानकारी दी गई। बच्चों ने इसमें पेड़ लगाए और पृथ्वी को साफ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *