तरीघाट में जंगली सुअरों का झुंड देखे जाने पर ग्रामीणों में भय, ग्रामीणों ने वनविभाग को दी सूचना

पाटन। विकासखण्ड पाटन के गावों में जंगली सुअरों का झुंड सक्रिय है। कई बार खेत मे काम कर रहे लोग इनके हमले के शिकार से मौत के मुंह मे जा चुके है तो कई घायल भी हुए है।

गुरुवार को जंगली सुअर (वन्यप्राणी) का एक झुंड ग्राम तरीघाट में घूमते देखे जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारी को फोन पर सूचना दिया गया। सूचना पाकर वनरक्षक गोवर्धन नेताम तत्काल ग्राम तरीघाट गए जाकर ग्रामवासियों एवं तरीघाट सरपंच से उक्त घटना की जानकारी ली गई । तब तक ग्राम वासियों ने जंगली सुअर को ग्राम से दूर भगा दिया गया था।

ग्रामीणों में जंगली सुअर के झुंड देखे जाने के बाद भय का वातावरण बना था। वनरक्षक श्री नेताम ने ग्रामीणों को समझाया की वन्यप्रानी स्वतंत्र प्राणी है उनसे हमे बचना भी होगा एवं उसे बचाना भी होगा। जंगली प्राणी देखे जाने पर तत्काल विभाग को सूचित करें। वन विभाग की प्रयास रहता है कि जंगली प्राणी द्वारा लोगो को किसी भी प्रकार की जनहानि ना पहुंचा सके। सरपंच अशोक साहू ने ग्रामवासियों से कहा कि खेत मे काम करते समय सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *