कोरोना महामारी के संकट में बेटे की तरह सेवा कर रहे है जनपद सदस्य अंशु रजक

पाटन। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जहां एक ओर लोग अपने परिवार के लोगो के साथ खड़े होने से घबरा रहे है ऐसे में क्षेत्र के जनपद सदस्य नेता नहीं वे जनसेवक होने का धर्म निभा रहे हैं अंशु रजक आपको बता दें कि जनपद पंचायत में सदस्य अंशु को क्षेत्र की जनता ने उन्हें इसलिए चुनकर नहीं भेजा कि वे नेता बनेंगे बल्कि इस संकट की घड़ी में यह चीज साबित कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना ने अपने दूसरे चरण में तहलका मचाया हुआ है वहीं अंशु रज्जक अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है, चाहे आमजनमानस की समस्याओं की बाते कर या ,या प्रशासनिक अर्चनो मे लोगों की मदद, कोरोना के इस संकट काल में भूखे ना रहे लोगों को मददगार बने हैं, कोविड अस्पताल में मरीजों को रोजाना फर वितरण, वहीं मौजूद डाक्टरों से संपर्क में रह कर मरीजों की मदद भी कर रहे हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने जी जान से लगें हुए हैं

अंशु रजक एक आम इंसान ही हैं और जमीन से जुड़े व्यक्ति होने के साथ वे इस संकट काल मे लोगों के साथ खड़े हुए हैं, वहीं कोरोना वारियर्स के रूप में पहचान बना चुके हैं, कोविड अस्पताल में व्यवस्था देख अधिकारियों से सतत संपर्क कर समस्याओं को हर कर रहे हैं। वहीं आम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके लगे रहते हैं, किसी मरीज को भटकना ना पड़े उनके लिए कार्य कर रहे हैं साथ ही मरीजों को फल वितरण कर सेवा में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *