रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के खौफनाक रफ्तार के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 10वीं के बाद अब 12वीं की परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी है। राज्य शासन के उच्च पदस्थ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इससे पहले CBSE ने भी बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया था।
माध्यमिक शिक्षा मंडल में पंजीयन के मुताबिक़, बारहवी में परीक्षा 2,87,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, वहीं दसवीं में चार लाख 61 हज़ार विद्यार्थी पंजीकृत हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दोनों बोर्ड परीक्षा के लिए समय सारणी जारी किया था. तीन मई से 24 मई तक 12वीं की परीक्षा होनी थी, और 15 अप्रैल से दसवीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित था, जिसे पहले ही स्थगित किया गया था और अब निरस्त किया गया है.
