दुर्ग। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा संक्रमण की प्रसार को रोकने दुर्ग जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित होने वाले जन्मोत्सव, वैवाहिक संस्कार, मृत्यु संस्कार में आयोजित की जाने वाली सामूहिक भोज पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है।
जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू द्वारा इसके संबंध में आज सभी तहसील अध्यक्षो को पत्र जारी किया गया है।


