प्रदेश के 10976 पंचायत सचिवों ने स्व.हरक चौधरी को अपने घरों में रहकर एक साथ श्रद्धांजलि अर्पित

पाटन। पंचायत सचिव संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश सचिव संघ के आह्वान पर दुर्ग जिले के 312 पँचायत सचिव सहित 28 जिले के 10976 पँचायत सचिवों ने नक्सली हमले में मारे गए पंचायत सचिव हरक चौधरी को अपने अपने घर मे रहकर दिनांक 19 अप्रैल 2021 को शाम 06 बजे दो मिनट मौनधारण करके दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया व नक्सली हमले की निंदा किया गया। ज्ञात हो कि स्व हरक चौधरी covid -19 की पँचायत में डियूटी करके घर आ रहे थे तो नक्सलियों ने घात लगाकर कायरता पूर्ण हमला करके हत्या कर दिया जिसकी प्रदेश पँचायत सचिव संघ निंदा करती है व शासन से मांग किया है कि सचिव स्व हरक चौधरी को शहीद दर्जा देकर परिवार को भरण पोषण राशि दिया जाय व परिवार को योग्यता अनुसार अधिकारी पद में अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाय l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *