पाटन। जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने कलेक्टर दुर्ग सवेश्वर नरेंद्र भूरे से फ़ोन कर आम जनता की राहत के लिए किराना दुकान को खोलने की मांग की।
गौरतलब हो कि करोना महामारी को लेकर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जिलों के साथ दुर्ग जिले में लॉकडॉउन 6 अप्रेल से किया गया है। कोरोना की बढ़ते रफ्तार को देखते हुए 14 से19 एव 19 अप्रेल से 26 अप्रेल तक बढ़ा दिया गया है। जिसमे कुछ छूट की बात भी की गई है।
श्रीमती चन्द्राकर ने कहा गली में सब्जी एव किराना समान के लिए स्ट्रीट वेंडर के माध्यम से राहत दिया गया है। सब्जी के लिए कही कोई दिक्कत नही है हर जगह स्ट्रीट वेंडर मिल जाता है परंतु किराना सामान के लिए यह असुविधाजनक है, क्योकि लोगो की जरूरत की लगभग सामग्री को लेकर गली में नही घूमा जा सकता और कोई ऐसा स्ट्रीट वेंडर किराना समान बेच भी नही रह है। लॉक डॉउन के पूर्व लोगों ने समान व्यवस्थित कर लिए थे लेकिन दो बार समय बढ़ जाने से अब लोगो के पास किराना समान खत्म होने लगी है ।
अतः महोदय जी से निवेदन है कि लॉक डॉउन की समस्त नियमो का कड़ाई से पालन करवाते हुए किराने की सभी दुकानों को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की कृपा करेंगे ताकि आम जनता को जरूरत का सामान मिल सके। कलेक्टर दुर्ग से फोन पर चर्चा की जिस पर कलेक्टर ने कहा ठीक है हम विचार करते है एक दो दिन में कोई निर्णय कर लेंगे।
