पाटन। विकास खण्ड सेलूद के सबसे बड़े ग्राम पंचायत
सेलूद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत द्वारा सभी सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थलों सहित बाजार स्थल व मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने सभी अपने घरों में रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचने दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। लोग लाकडाउन में अपने घरों में रहे। भीड़भाड़ में अनावश्यक जाने से बचे।
कोरोना संक्रमण रोकने सेलूद में किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव
