हारेगा कोरोना जीतेगा इंडिया, छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट अच्छा


दुर्ग। यह अच्छी खबर है कि छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट अच्छा है, यह आम आदमी के लिए राहत भरा है। कोविड19इंडिया आर्गेनाइजेशन में प्रदर्शित डेटा के अनुसार कोरोनावायरस से रिकवर रेट बहुत अच्छा है। यह विश्लेषण छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने विगत वर्ष के मार्च से इस वर्ष के अप्रैल तक उपलब्ध डेटा के आधार पर किया।
कोरोना मरीजों के एक्टिव केस एवं रिकवरी केस की स्टडी से पता चला कि, 15 अप्रैल 2021 के बाद कोरोना को मात देकर उबरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं 18 अप्रैल की तुलना में 19 अप्रैल को कोरोना से ठीक होने वालो का रिकवरी अनुपात 75.8% है।
एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने, कोविड19इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रकाशित कोरोना के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि कोरोनावायरस से ठीक होने वालो का औसत अनुपात 18 अप्रैल की तुलना में अधिक है। 18 अप्रैल को रिकवरी रैसयो 75.4% था, जबकि यह रिकवरी अनुपात 19 अप्रैल को 75.8% हो गया।
वही कोरोना से इंफेक्शन का ग्रोथ रेट भी कम हुआ है 18 अप्रैल को यह 3% था जबकि 19 अप्रैल को यह कम होकर 2.9% रहा।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अनुसार कोरोना, 19 अप्रैल को कंफर्म केस 5,58674, एक्टिव केस 129000 एवं रिकवरी केस 4,23591 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *