पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत महकाकला में उपस्वास्थ्य केंद्र मोरिद के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड एंटीजन टेस्ट शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीणो के कोविड जांच किया गया । इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज महकाकला कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें महकाकला के साथ ही महकाखुर्द, फुंडा के ग्रामीण भी कोविड टेस्ट कराने हेतु पहुँचे।
कोविड टेस्ट में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर आर के टण्डन सेक्टर इंजार्च,चन्द्रिका सिंह सीएचओ ,खिलेंद्र कुर्रे, तालसिंह ठाकुर आरएचओ उपस्वास्थ्य केंद्र मोरिद ने ग्रामीणों के कोविड टेस्ट किये। जिसमे कुल 45 ग्रामीणो की कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें महकाकला के 6 ग्रामीण पाज़िटिव पाए गए। सभी लोगों को जांच करने के बाद सावधान रहने की हिदायत दिए । इस अवसर पर सरपँच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़, महकाकला सरपँच साधना केशव वर्मा, उपसरपंच गिरधारी सिन्हा, पंच दीलिप सिन्हा, ग्रामीण अनिल कुमार कोसरे, तुलषि सतनामी, विजय महिलांगे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
महकाकला में एंटीजेन टेस्ट शिविर में 6 पाजेटिव की हुई पहचान
