पाटन. जनपद पंचायत पाटन के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मटंग(बोदल) में गौठान समिति के अध्यक्ष गठन पर उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री द्वारा अनुमोदित नाम पर असहमति जताई है। उपसरपंच सतीश कौशिक ने बताया की 18 फरवरी को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में गौठान समिति के अध्यक्ष के लिऐ ग्रामीणों व सचिव द्वारा अमित हिरवानी के नाम को अनुमोदित किया गया। ग्राम सभा मे अनुमोदित नाम को शासन के नये नियम के अनुसार से प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद तय किया जाना था। उपसरपंच सतीश कौशिक का कहना है कि प्रभारी मंत्री के द्वारा संतोष वर्मा के नाम को अध्यक्ष पद के लिऐ चयनित किया गया है। जबकि उस नाम को ग्राम सभा मे अध्यक्ष पद के लिये अनुमोदित ही नही किया गया है।संतोष वर्मा का नाम गौठान समिति के अध्यक्ष अनुमोदित होने की खबर के बाद ग्रामीणों व पंचगण ने आपत्ति जताई है । उक्त विषय पर ध्यान केंद्रित करने व संज्ञान लेने के लिऐ एस डी एम पाटन को सूचणार्थ ज्ञापन सौप कर मांग किया है कि ग्राम सभा मे अमित हिरवानी चयन गौठान समिति के अध्यक्ष के लिए किया गया है उसे ही यथावत रखा जाए।जिसमे उपसरपंच सतीश कौशिक , हीरालाल साहू , पेमिन साहू , इंद्राणी निर्मलकर , शारदा यादव , राकेश चंद्राकर , उर्वशी साहू , नीतू , अमित हिरवानी , राजू हिरवानी सहित अन्य शामिल है।
