पाटन.पिछले दिनों सोमवार को हुई ओलावृष्टि व बारिश से जिन किसानों की फसलों को एवं घरों को नुकसान पहुंचा है उन किसानों को जल्द ही मुआवजा देने की मांग जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज मोनू साहू ने की है । मोरध्वज मोनू साहू ने भाजपाइयों के साथ एसडीएम पाटन विनय पोयाम को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में लिखा गया है कि सोमवार को हुई ओलावृष्टि व बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हुई है साथ ही साथ कई ऐसे ग्रामीण है जिनका घर भी और क्षतिग्रस्त हो गई है। इन किसानों एवं ग्रामीणों को कितना क्षति हुई है इसका जल्द ही सर्वे कर शासन मुआवजा प्रदान करें। जिला पंचायत सदस्य श्री साहू ने बताया कि सोमवार को देर शाम को ही ओलवृष्टि कई घरों के छप्पर भी टूट गए। वहीं कई घरों के शीशे एवं गाड़ियों के शीशे टूट गए थे ।।इसके अलावा फसल भी बर्बाद हुई है। सरसों , चना, गेंहू , दलहन तिलहन के अलावा सब्जी की फसल भी काफी खराब हुई है । इन किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । इन किसानों का सुध लेते हुए जल्द ही इसे मुआवजा की राशि प्रदान करें ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत मोनू साहू, पार्षद निककी भाले, पूर्व पार्षद राज देवांगन, कुणाल शर्मा, नितेश तिवारी,,केवल देवांगन सहित अन्य मौजूद थे।
