पंचायत सचिवों को बीमा लाभ नही देने पर 20 अप्रैल से अन्य कर्मचारियों की भांति घर में रहकर करेंगे कार्य-महेन्द्र साहू

दुर्ग। पँचायत सचिव संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव शेष नारायण चन्द्रवँशी,ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग निमेश भोयर,ब्लाक अध्यक्ष धमधा राकेश चन्द्राकर,ब्लाक अध्यक्ष पाटन नरेश राजपूत ने प्रांतीय निर्देशानुसार जिला सीईओ को इस सम्बंध में दिनांक 16 अप्रैल को ज्ञापन दिया व बताया कि पंचायत सचिवों को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के पार्थिव शरीर के डिस्पोजल हेतु शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।

सभी काम पंचायत सचिव कर रहे है
सबसे पहले पंचायत संचिवो को कोरोना वारियर्स मानते है 50 लाख बीमा कवर हेतु शासन आदेश जारी करे।जिसका मांग प्रदेश पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष श्री तुलसी साहू जी द्वारा लगातार शासन को पत्र लिख रहे है पर आज तक कोई जवाब शासन द्वारा नही मिला है ।
क्या पंचायत सचिवों का परिवार नही है ,,,,,

जान जोखिम में डालकर काम करते समय यदि कोई सचिव साथी किसी दुर्घटना या कोरोना संक्रमित होकर मृत हो जाये तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
आज भी हम पंचायतों में कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन ,दवाई वितरण ,प्रवासी मजदूरों का क्वारेटाइन सेंटर में व्यवस्था ,कोरोना टीकाकरण अभियान में घर घर जाकर लोगो को टीकाकरण हेतु जागरूक करना ये काम कर रहा है ।
अभी तक 12 पंचायत सचिव साथी कोरोना महामारी से मृत्यु हो चुका है जिसको शासन द्वारा किसी प्रकार का सहायता नही मिला है । शासन से मांग है कि सभी सचिवों को कोरोना वारियर्स मानते है 50 लाख बीमा स्वीकृति करते हुए उनके परिवारों को लाभान्वित करें l
20अप्रैल2021 तक कोरोना वारियर्स मानते हुए बीमा लाभ नही देने की स्थिति में अन्य कर्मचारियों की भांति घर मे रहकर कार्य करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *