कोरोना पीड़ित मरीजों का हो निःशुल्क इलाज…कोरोना से मृतकों के परिवारों को प्रदेश सरकार दे 10 लाख मुआवजा…आयुष्मान कार्ड से प्रदेश के सभी अस्पतालों में हो प्रभावितों का इलाज…

भिलाई। कोरोना की भयावह स्थिति व रोजाना सैकड़ों की संख्या में हो रही मौतों के बाद भी प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन जमीन पर कड़ाई से होता दिखाई नही दे रहा है। जहां शासकीय अस्पताल व्यवस्था की कमी से जूझ रहे वहीँ निजी अस्पतालों ने कोरोना की आड़ में लूट मचा रखी है। जिसे कांग्रेस के ही प्रदेश महामन्त्री ने खुले मन से स्वीकार करते हुवे सरकार पर वार किया है । उन्होंने सरकार की कथनी व जमीनी हकीकत की पोल खोल दी है। सरकार विपक्ष की ना सुने पर अपनी ही पार्टी के एक प्रदेश के जिम्मेदार पदाधिकारी की बात को भी अनसुना ना करे व अपनी सोच को जमीनी हकीकत में करके दिखाए तभी मध्यम व निम्न वर्गों के लोगों का इलाज संभव हो पायेगा। उक्त व्यक्तव्य जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)के दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष सतीश पारख ने एक प्रेस रिलीज में जारी किए।उन्होंने निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा आयुष्मान कार्ड पर कोरोना संक्रमितों का इलाज नही करने पर तत्काल संज्ञान में ले। ऐसे संस्थानों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुवे इन अस्पतालों पर बिलिंग में की जा रही भारी भरकम लूट पर सरकार द्वारा अपने जिम्मेदारों को बिठा कर प्रत्येक मरीज के बिल की जांच कर उचित बिल उचित पेमेंट पर ध्यान देकर मची लूट बन्द करवानी चाहिए और यदि ऐसा करने में सरकार अक्षम है तो सरकार को सभी का निःशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। पारख ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाते हुवे कोरोना से मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की है।ताकि परिवारों के मुखिया के इस काल के गाल में समा जाने के उपरांत आर्थिक रूप से टूटे परिवारों को मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *