उतई। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उतई में कोविड सेंटर की मांग को लेकर कलेक्टर दुर्ग को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष सतीश पारख ने कल ही पत्र लिखा था। जिस पर तत्काल संज्ञान में लेते हुवे कलेक्टर दुर्ग सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विनय पोयम , खण्ड चिकित्सा अधिकारी बेलचंदन ने आज उतई चीकित्सालय का निरीक्षण किया तथा 25 बेड कोविड सेंटर प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु जीवनदीप समिति उतई को 5 लाख व सेनेटाइजेशन व नगरीय व्यवस्था हेतु नगर पंचायत उतई को 5 लाख देने की बात कलेक्टर दुर्ग ने कही। रोजाना आधी रात से कोरोना जांच हेतु लोगों द्वारा लाइन लगाने व मात्र 30 से 40 लोगो की हो रही जांच को बढाने की मांग पर रोजाना 100 जांच हेतु किट प्रदान करने की बात कही। कोविड सेंटर की व्यवस्था हेतु कलेक्टर दर पर वार्ड नर्स वार्ड ब्वाय ड्राइवर स्वीपर सहिंत कोरोना जाँच व कोविड पॉजिटिव को भर्ती कर उनकी आवश्यकता हेतु सम्बन्धी दवाई व सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।ज्यादा प्रभावित मरीजो को तत्काल दुर्ग भेजने हेतु वाहन व ड्राइवर के साथ साथ नगर पंचायत को नगर अस्पताल वैक्सीन सेंटर के सेनेटाइजेशन व शवों की व्यवस्था हेतु वाहन व अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाहरी शवों को उतई मुक्तिधाम न लाकर नेवई डैम पास नेवई के मुक्तिधाम जो आवासीय छेत्र से बाहर है उनका अंतिम संस्कार करवाने का निवेदन किया गया । मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष सतीश पारख, पार्षद राकेश साहू, अस्पताल प्रभारी डॉ बंजारे सहिंत मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।

