राजनादगांव। जिन शिक्षकों की ड्यूटी अभी तक जनगणना में लगाई जाती थी उनका कोरोना में अब टीकाकरण ,क्वॉरेंटाइन सेंटर, कोवीड सेंटर के साथ अब उनकी ड्यूटी शवो को मुक्तिधाम तक पहुंचाने में लगाई जा रही है। इस तरह का पहला आदेश राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से जारी हुआ है। SDM कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक रोटेशन पालिसी के तहत शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कोविड सेंटर में मृत मरीजों को श्मशान घाट तक पहुंचवाने का काम करेंगे और परिजनों के साथ कॉर्डिनेट करेंगे। वो कंट्रोल रूम से पूरा कॉर्डिनेशन का काम करेंगे।
डोंगरगढ़ ब्लाक में कोरोना से मृत व्यक्तियों को घर पहुचाने की ड्यूटी लगाई गई है। जसके कारण शिक्षको में असंतोष की चिंगारी पनप रही हैं। प्रशासन मौन होकर कोरोना के मुँह में सीधे शिक्षको को धकेल रहा है। न कोई प्रशिक्षण, न कोई कोर्स, न कोई बीमा, न कोई रक्षात्मक उपकरण,सीधे काग़ज के टुकड़े मे लिख कर आदेश थमा दिया।
देखिये आदेश की प्रति




