अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार…आरोपी अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करता था

रानीतराई। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करते हुए
दिनाँक 14 अप्रैल को थाना रानीतराई पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। दिनाँक 14 अप्रैल को उप निरीक्षक विजय मिश्रा के हमराह कोरोना पेट्रोलिंग पर क्षेत्र में निकले थे क्षेत्र में लगाये मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम असोगा में संतोष सिरमौर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है, की सूचना पर अधिकारियों को अवगत कराने पर प्राप्त आवश्यक दिशानिर्देशन में थाना रानीतराई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान का घेराबन्दी कर आरोपी संतोष सिरमौर पिता बिशंभर लाल सिरमौर उम्र 51 साल साकिन असोगा थाना रानीतराई जिला दुर्ग आरोपी को अवैध कच्ची शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी के द्वारा अपने कब्जे से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के सम्बंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर मौके पर आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 76/2021 धारा 34(ए), आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय मिश्रा आरक्षक तेज प्रकाश यादव, आर टोपेन्द्र कुमार, की सराहनीय भूमिका रही है।

लंबे समय से ही रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत असोगा , घोरारी ,सहित अनेकों ग्रामों में अवैध शराब सहित गांजा सट्टा जुआ की शिकायत मिलती रही है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाने या खाना पूर्ति कर अपराधियों को छोड़े जाने का कारण अवैध कारीबारियो को हौसला बढ़ गया है जिससे लॉक डाउन होने के बाद भी इन ग्रामों में आसोगा ,घोरारी में दूर दूर से सैकड़ों की संख्या में कच्ची शराब के लिए आ रहे है जिसे करोन संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीण सहित अंचलवासी भयभीत है लेकिन पुलिस खाना पूर्ति के लिए छोटा छोटा कार्यवाही के रही है । जबकि इन ग्रामों में प्रतिदिन अनेकों लोगो द्वारा सेकडो लीटर कच्ची महुआ शराब बनाया वा बेचा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *