उतई में बहुउद्देशीय सभागार को कोविड सेंटर बनाने सतीश पारख ने कलेक्टर को लिखा पत्र

उतई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दुर्ग जिला ग्रामीण

अध्यक्ष सतीश पारख ने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमन से प्रभावित मरीजों की इलाज के लिये उतई में बहुउद्देशीय सभागार को कोविड सेंटर बनाने सतीश पारख ने कलेक्टर को लिखा पत्र।

उन्होंने कलेक्टर के नाम लिखे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के क्षेत्र की मात्र एक नगर पंचायत जहाँ स्थित शासकीय चिकित्सालय में रोजाना कोविड जांच हो रही है। जिसमे कई मरीज पॉजिटिव निकल रहे है । जिसमे ज्यादातर लोग होम कोरनटाईन हो रहे हैं ।कॅरोना से ज्यादा प्रभावित लोग भी अस्पतालों की भीड़ अथवा जगह न होने से घरों में ही कोरनटाईन हो रहे है ,अचानक स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर ऐसे मरीजों व परिवारों को मानसिक पीड़ा से जूझना पड़ रहा है जिनके लिए शासकीय अस्पताल उतई में भी कोई व्यवस्था नही है ।
नगर में एक बड़ा बहुउद्देशीय सभागार है जहाँ 50 बिस्तर का एक सर्वसुविधायुक्त कोविड सेंटर प्रारम्भ कर न सिर्फ दुर्ग ग्रामीण का उतई छेत्र अपितु मुख्यमंत्री के निर्वाचन छेत्र लगा हुवा पाटन जहाँ के पचासों गाँव के लोग स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर उतई के शासकीय अस्पताल पर निर्भर हैं उन्हें भी राहत दी जा सकती है अतः आग्रह है कि शहरी व ग्रामीण छेत्र के बीच नगर पंचायत उतई के बहुउद्देशीय सभागार को अतिशीघ्र कोविड सेंटर के रूप में जनता व कोरोना प्रभावितों के हित में परिवर्तित किये जाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *