शादियों के सीजन में माईक, शामियाना,डेकोरेशन,फोटोग्राफी, बैंड बाजा का व्यवसाय हुआ ठप्प

दुर्ग। कोरोना महामारी के बीच इस साल शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से कोविड-19 गाइडलाइन के साथ शादी-विवाह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या तय कर दी गई है। । जिन घरों में शादी की तिथि नजदीक है उन घरों के लोगों केे दिल की धड़कन तेज हो गई है। बहुत से लोगों ने शादी के कार्ड तक वितरित कर दिया है। अब उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। हिंदू धर्म के शादी विवाह के दौरान इतनी रस्में हैं कि उन्हें एक दो घंटे में पूरा करना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। बहुत से लोग इसे देखते हुए शादी को कैंसिल कर आगे बढ़ा रहे हैं। 
शादियों के सीजन में बिजनेस का बजा बैंड
कोरोना से सबकुछ ठप कर दिया है। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के कारण टैंट, माईक, केटरिंग, फ़ोटो- वीडियोग्राफी और बाजा मैरिज हॉल वालों की व्यवसाय पूरी तरह से ठप्प हो गया था। इस साल मार्च महीने के बाद कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने शादी के सीजन में व्यापार करने वालों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। हर साल की तरह इस साल भी शादियां होनी थी कई लोग पूरी तैयारी कर चुके थे। टेंट से लेकर हाल तक कि बुकिंग हो चुकी थी लेकिन कोरोना ने सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

लोन की क़िस्त चुकाने में होगी परेशानी
कई लोग व्यवसाय करने के लिये लोन पर कैमरा,टेंट लिए हुए है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना ने इस व्यवसाय पर असर डाल रहा है। शादी की वीडियोग्राफी बुकिंग रद्द करवाया जा रहा है। जिसके कारण इस व्यसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। कोरोना के बाद भी लोग भीड़ भाड़ और लक्जरी से बचना चाहेंगे। ऐसे में यह पूरा साल यूं ही चला जाएगा। शादियों के बुकिंग पर लोन लेकर कैमरा, टेंट, माइक आदि ले चुके व्यवसायी बैंकों के लोन किस तरह चुकाएंगे इस बात की चिंता सताना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *