- प्रधानमंत्री ने ‘टीका उत्सव’का आह्वान किया है पर राज्यों में टीके की भारी कमी
रायपुर।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने केंद्र सरकार पर अपने ही आह्वान का माहौल उड़ाने का आरोप लगाया है। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की अपील की गई थी। लेकिन छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न प्रदेश टीके की कमी की समस्या से जूझ रहा है उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र से पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं मिलने से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न प्रदेशों में टीके की रफ्तार सुस्त हो गई है। उन्होने केन्द्र से सवाल किया है कि जब टीकाकरण केंद्र में टीके ही नहीं तो टीका उत्सव कैसे मनाया जा सकता है…?? उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा टीकाकरण उत्सव मनाने की घोषणा से लोग उत्साहित थे और पात्र लोग टीकाकरण केंद्र में पहुंच रहे थे लेकिन टीके की किल्लत के चलते लोग मायूस होकर उल्टे पांव वापस लौटने मजबूर हैं। श्री वर्मा ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने देश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए अपने देश में पर्याप्त मात्रा में टीके के उत्पादन के बाद भी राज्यो में समय सीमा में आपूर्ति नही कर पा रहे है समय पर टीकाकरण के अभाव के चलते लोग अकाल ही मौत के मुंह में समा जा रहे हैं उन्होने कहा कि केंद्र सरकार को राज्यो में पर्याप्त मात्रा में टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने पर्याप्त मात्रा में टीके आपूर्ति के साथ 45 साल से कम उम्र वालों को भी टीके लगाने की पात्रता निर्धारित करने की मांग केंद्र सरकार से की है।
