झीठ कोविड केयर सेंटर में 16 ऑक्सीजन बेड बनकर तैयार जनपद सदस्य अंशु रजक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीठ स्थित कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन बेड की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। यहां पर 16 ऑक्सीजन बेड की और व्यवस्था की गई है जो बनकर तैयार हो चुका है।
जनपद सदस्य अंशु रजक ने बतलाया कि झीठ में पहले 40 कोविड बेड है जहां पर मरीजों की ईलाज हो रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर कोविड पेशेंट के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इसी के तहत झीठ में भी 16 बेड तैयार की गई। अस्पताल के कमरों की साफ-सफाई कर, शौचालय, ऑक्सीजन सप्लाई, विद्युत, इत्यादि को अपडेट किया गया है। जनपद सदस्य अंशु रजक ने कोविड मरीजो के इलाज के लिये बेड बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *