चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन:मां दुर्गा की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा की उपासना

आज 15 अप्रैल 2021 दिन गुरुवार को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनसार, मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करने से भक्त निर्भय और सौम्य बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से चंद्रमा की स्थिति सुधरती है। ऐसे में जिन जातकों का चंद्रमा कमजोर होता है। उन्हें मां चंद्रघंटा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। जानिए मां चंद्रघंटा को किस चीज का भोग लगाएं और पूजा विधान-

मां चंद्रघंटा का स्वरूप-

माता का तीसरा रूप मां चंद्रघंटा  शेर पर सवार हैं। दस हाथों में कमल और कमडंल के अलावा अस्त-शस्त्र हैं। माथे पर बना आधा चांद इनकी पहचान है। इस अर्ध चांद की वजह के इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

मां चंद्रघंटा की पूजा में उपासक को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए ।

मां चंद्रघंटा की पूजा में कौन-सा पुष्प अर्पित करना चाहिए?

मां को सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पण करें।

मां चंद्रघंटा का भोग-

मां को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।  पंचामृत, चीनी व मिश्री भी मां को अर्पित करनी चाहिए।

मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *